उत्तराखंड: राज्य में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डाटा होगा तैयार

Spread the love

 

 

त्तराखंड में राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग ने घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। सांख्यिकीय अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की अलग-अलग स्रोतों से होने वाली आय का डाटा तैयार करेगी।

पहली बार देश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जा रहा है। बुधवार से उत्तराखंड में सर्वेक्षण की शुरूआत की गई। सर्वे का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित करना है। जिससे देश की वास्तविक आय की स्थिति का आकलन किया जा सके।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वे टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की आय की जानकारी ली जाएगी। यह सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगी।


Spread the love
और पढ़े  Khanduri Death: रिटायरमेंट के बाद चुनी जनसेवा, राजनीति में लाए अटल जी, देखें सफर...
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love