मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा।
मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस बार रिजल्ट की हार्ड कॉपी कार्यालयों में प्रदर्शित नहीं की जाएगी, बल्कि पूरी रिजल्ट बुकलेट डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी।
मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 48,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर या नाम की मदद से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग, जैसे एडमिशन और सत्यापन के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर “SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज पर रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

