हल्द्वानी- बेटी के एक फैसले से बिखर गया घर, तानों से तंग आकर माता-पिता ने शहर छोड़कर गांव जानें का फैसला लिया

 

हल्द्वानी के मुखानी की एक कॉलोनी से 19 वर्षीय हिंदू युवती के दर्जी के साथ चले जाने के बाद उसके माता-पिता ने शहर छोड़ दिया है। 26 फरवरी को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली और फिर नहीं लौटी। बाद में पुलिस ने संगठनों के दबाव पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बरामद किया। युवती ने दर्जी के साथ ही रहने की जिद करते हुए माता-पिता के साथ बदसलूकी की थी। इसी से दोनों आहत थे। लगभग तीन साल पहले दर्जी ने अमरावती कॉलोनी में एक दुकान किराये पर ली थी। युवती सिलाई सीखने के लिए दर्जी के पास जाने लगी थी। युवती 26 फरवरी को इंटर कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस दौरान दर्जी की दुकान भी बंद हो गई।

 

परिजनों ने उस पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संगठनों के दबाव पर मुखानी पुलिस ने लगभग एक माह बाद 24 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। तीन दिन बाद पुलिस ने युवती और दर्जी दोनों को ढूंढ़ निकाला। आरटीओ चौकी में युवती ने अपनी मां को थप्पड़ मारा और पिता से भी बदसलूकी की। इस घटना से माता-पिता बहुत शर्मसार हुए। सब्जी का ठेला लगाने वाले पिता ने बताया कि लोकलाज के कारण हल्द्वानी में रहना मुश्किल हो गया था। समाज के ताने भी उन्हें परेशान कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी छोड़कर बरेली स्थित अपने गांव जाने का फैसला किया।

और पढ़े  मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन
  • Related Posts

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…

    चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। शेनझेन पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन…