गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सप्लाई बढ़कर संभाला मोर्चा

Spread the love

र्नाटक में इन दिनों ऑटो एलपीजी की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि बंगलूरू और राज्य के कई हिस्सों में 300 से ज्यादा निजी एलपीजी पंप बंद हो गए हैं या आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पूरे कर्नाटक में ऑटो एलपीजी की सप्लाई काफी बढ़ा दी है, ताकि ऑटो रिक्शा और एलपीजी से चलने वाली गाड़ियों को ईंधन की कमी न हो।

 

कंपनी के मुताबिक, अभी वह अपने 55 ऑटो एलपीजी डिस्पेंसिंग स्टेशनों (ALDS) के जरिए राज्य में जरूरत पूरी कर रही है। निजी पंप बंद होने के कारण अब ज्यादा लोग सरकारी पंपों पर निर्भर हो गए हैं, जिससे यहां दबाव भी काफी बढ़ गया है। इंडियन ऑयल के अधिकारी वी. वेत्रिसेल्वाक्कुमार ने बताया कि कंपनी ने हालात को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि सप्लाई लगातार जारी रहे और लोगों को परेशानी न हो।

क्या कहता है आंकड़, समझिए
आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में इंडियन ऑयल के पंपों पर रोजाना बिक्री बढ़कर करीब 59.53 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में यह औसतन 43.4 मीट्रिक टन थी। यानी मांग में काफी बड़ा उछाल आया है।


कंपनी ने दिलाया भरोसा

इसके साथ ही कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी क्षेत्रों में ईंधन की बराबर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। कुल मिलाकर, निजी पंपों के बंद होने से बनी स्थिति को संभालने के लिए इंडियन ऑयल पूरी तरह सक्रिय हो गया है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

और पढ़े  बिना अपील 32 साल जेल में रहा दोषी: HC ने कहा-पीड़ा नहीं बढ़ा सकते, जेल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी

Spread the love
  • Related Posts

    Result 2026: 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित होंगे मेघालय बोर्ड 10वीं के नतीजे, ऐसे चेक करे 

    Spread the love

    Spread the loveमेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का रिजल्ट…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- ईरान में अब तक 600 से अधिक स्कूल तबाह, IRGC का दावा- तेल-अवीव पर जोरदार हमला किया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण…


    Spread the love