नैनीताल: मंगोली में शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन,तीसरे दिन भी महिलाओं का धरना, कुमाऊं आयक्त को सौंपा ज्ञापन

 

 

नैनीताल के मंगोली क्षेत्र में शराब की प्रस्तावित दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन महिलाओं ने बजून क्षेत्र में धरना देकर अपना विरोध जताया। शाम को महिलाओं ने कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान क्षेत्र से हटाने की मांग की है। महिलाओं ने साफ कहा कि अगर बुधवार सुबह 10 बजे तक सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वह वाहनों के चक्के जाम कर देंगी।

मंगोली में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। मंगलवार को महिलाओं ने बजून में शराब की दुकान के विरोध में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि स्कूल के पास मदिरा की दुकान खुलेगी जो बच्चों के भविष्य और क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए प्रशासन से प्रस्ताव तत्काल रद्द करने की मांग की। शाम को क्षेत्र में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देते हुए महिलाओं ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण चक्का जाम करेंगे जिससे व्यवस्था बिगड़ने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, हंशी नेगी, खुशाल बिष्ट, गोविंद सिंह, सूरज अधिकारी, हंसी नेगी, हेम बहुखंडी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  हरिद्वार- देवी-देवताओं का रूप धर नृत्य करने पर प्रतिबंध, अखाड़ा परिषद बोला- सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…