बागेश्वर: होटल में मिला बारूद का जखीरा, 104 विस्फोटक छड़ें बरामद, मालिक गिरफ्तार

Spread the love

 

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के लीती गांव में पुलिस ने एक होटल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर सनसनी फैला दी। चेकिंग अभियान के दौरान 104 जिलेटिन रॉड्स मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल स्वामी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार देर शाम चौकी प्रभारी शामा सुमित कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुख्य तिराहे पर स्थित एक होटल की तलाशी ली गई जहां से संदिग्ध विस्फोटक की 104 बेलनाकार छड़ें बरामद हुईं। इन पर “राज जैल 90, राजस्थान एक्सप्लोसिव केमिकल्स लिमिटेड” अंकित था।

 

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान लीती गांव निवासी पान सिंह (52) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2010 से 2012 के बीच क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान वह बारूद गोदाम की देखरेख करता था। काम पूरा होने के बाद बची हुई विस्फोटक सामग्री उसने अपने पास ही रख ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी और जांच प्रक्रिया तेज कर दी। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की भी तलाश की जा रही है।

ऊधमसिंह नगर से बुलाई गई बीडीएस टीम, स्निफर डॉग ‘मौली’ ने खंगाला इलाका 
विस्फोटक की संवेदनशीलता को देखते हुए रात करीब 9:20 बजे ऊधमसिंह नगर से बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग ‘मौली’ को मौके पर बुलाया गया। एसआई चंद्रशेखर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने उपकरणों और डॉग की मदद से होटल व आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री को बारूद (जिलेटिन) बताया गया, जिसे सुरक्षा के मद्देनज़र नष्ट किया जाएगा।

चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 104 जिलेटिन रॉड्स बरामद की गई हैं। यह विस्फोटक करीब 15 वर्ष पुराना है, जो सड़क निर्माण के समय से अवैध रूप से उसके पास रखा था। अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इस सामग्री को विधिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र नष्ट किया जाएगा। – जितेंद्र मेहरा, एसपी, बागेश्वर

और पढ़े  देहरादून- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love

    देहरादून- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveविमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बंगलूरू के बीच बुधवार से अपनी शाम की उड़ान को शुरू किया गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक अप्रैल से 15 अप्रैल…


    Spread the love