Rajasthan- विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ FIR दर्ज, सियासी हलचल तेज, अब ये एजेंसियां करेंगी जांच

राजस्थान की शिव विधानसभा क्षेत्र में एक सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी जंग में तब्दील हो गया है। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच छिड़ी तकरार ने बुधवार को नया मोड़ लिया, जब रावणा ने अपने समर्थकों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले की जांच सीआईडी-क्राइम ब्रांच करेगी।

 

क्या बोले छोटू सिंह रावणा
छोटूसिंह का कहना है कि पिछले 2-3 वर्षों से लगातार रविंद्र सिंह, उनकी टीम और ग्रुप का नाम लेकर धमकियां मिल रही हैं। 2–3 दिन पहले रविंद्र सिंह भाटी ने फोन कर धमकाया, जिससे यह पुष्टि भी हो गई कि धमकियां उन्हीं की ओर से हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समाज के लोगों से आग्रह किया गया, क्योंकि एक विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस भी हिचकती है। इसी कारण समाज के लोग उनके साथ थाने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मारने की धमकी हो या गाली-गलौज, उन सभी मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर वे यहां आए हैं। शिव विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।

 

आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी
आगे छोटू सिंह ने कहा कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी, इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि राजनीति में आकर ही लड़ाई लड़ी जाए। यदि विधायक हमारे समाज को गाली दे रहे हैं, तो हम कोशिश करेंगे कि जहां भी वे चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक धमका रहा है और समाज को गाली दे रहा है। हम लोग घर-घर जाकर समाज के लोगों की बैठक करेंगे। उन्होंने प्रशासन पर भरोसा जताया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की मांग भी की गई है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। रावणा ने यह भी कहा कि विधायक के समाज के लोगों को जाकर उन्हें समझाना चाहिए, क्योंकि समाज से कोई भी बाहर नहीं होता है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…