आज से दून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री राममोहन ने वर्चुअल किया शुभारंभ

देहरादून एयरपोर्ट पर आज  से सभी हवाई पैसेंजरों को डिजी यात्रा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा राजकोट एयरपोर्ट से वर्चुअल इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि यह पेपरलेस यात्रा की शुरुआत है। जिससे समय की काफी बचत होगी।

एप डाउनलोड करने के बाद आधार, मोबाइल नंबर और यात्रा का डेटा भरने के बाद डिजी गेट से सीधे एंट्री मिलेगी। देश के कुल आठ एयरपोर्ट पर इस डिजी यात्रा को शुरू किया गया है। दून एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी, फ्री वाईफाई और किड्स जोन का भी शुभारंभ किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम से देश के कुल 57 एयरपोर्ट जुड़े। जिनमें अन्य सुविधाएं भी शुरू की गई।

इसके बाद से अब यात्रियों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा। चेहरा दिखाते ही यात्रियों को यहां एंट्री मिल जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…