अंबेडकरनगर : सपा में शामिल हुए बसपा नेता रामअचल राजभर व लालजी वर्मा..

अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सपा जितना जनसमर्थन अब मिल रहा है उतना पहले कभी नहीं मिला। 2022 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होना तय है।

बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री राम अचल राजभर और लालजी वर्मा को सपा में शामिल कराने पहुंचे अंबेडकरनगर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि 2022 में प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है। भारी भीड़ से गदगद अखिलेश ने कहा कि इतना बड़ा समर्थन पूरे यूपी में सपा को पहली बार मिल रहा है। रोज ही नेताओं के सपा से जुड़ने का सिलसिला बढ़ रहा है। यह समर्थन इस बार यूपी में इतिहास रचेगा। सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा।
पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं को न तो रोजगार दिया गया और न ही लैपटॉप। अब चुनाव देख टैबलेट देने का वायदा करने वाले पहले यह बताएं कि पिछले साढ़े चार साल से कहाँ थे? किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि खाद के दाम बढ़ा दिए गए। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन पर गाड़ियां अलग से चढ़ा दी जा रही हैं।
सपा अध्यक्ष ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण का जिक्र करते हुए सरकार की खूब खिंचाई की। बोले कि हम होते तो कम समय मे अच्छी सड़क बन जाती। आगरा एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि वैसी सड़क यह सरकार नहीं बना पाई। व्यंग्य करते हुए कहा कि बुलडोजर चलाने का जिक्र करने वाले सीएम ने यदि सड़क पर ठीक से बुलडोजर चलवा दिया होता तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बढ़िया बन गया होता।
अखिलेश ने कहा कि हमें यूपी को दोबारा खुशहाली की राह पर ले जाना है। हम ऐसा कर पाएंगे। सपा की सरकार आने वाली है। समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार से त्रस्त है। यूपी में बदलाव और बीजेपी का सफाया तय है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आखिर पेट्रोल डीजल के दाम और भी तो कम कराना है। यूपी में बीजेपी की हार होते ही दाम और कम होंगे।
इससे पहले सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने कहा कि हम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए 2022 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का काम करेंगे। सभा को पूर्व मंत्री बलराम यादव, ललई यादव आदि ने भी संबोधित किया।

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…