सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार,भेजा गया जेल

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया। इसके बाद यूपी के बहराइच लाया गया।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली में लाने के बाद मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद बहराइच सहित प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इससे मामला गंभीर हो गया था।

मामले में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

एएसपी नगर अशोक सिंह का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…