पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिकी हमले में ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मानवीय मिशन के तहत भारत के लिए भरने वाला था उड़ान

ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर मौजूद महान एयर का एक विमान अमेरिकी हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान मानवीय सहायता मिशन के लिए नई दिल्ली आने वाला था, जहां से उसे राहत सामग्री ले जानी थी।

 

1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचना था विमान
बताया जा रहा है कि यह विमान 1 अप्रैल सुबह 4:00 बजे पहुंचने वाला था। इस घटना के बाद देश में नागरिक उड्डयन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बता दें कि, महान एयर एक निजी स्वामित्व वाली ईरानी एयरलाइन है जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के कई देशों में उड़ानें संचालित करती है।

आईडीएफ ने ईरानी मालवाहक विमानों को बनाया था निशाना
जंग की शुरुआत में ही इस्राइल के हमलों में मेहराबाद हवाई अड्डे पर करीब 16-17 यात्री और मालवाहक विमान नष्ट हो गए थे। इस्राइल ने दावा किया था कि ये विमान ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के थे और कुद्स फोर्स उनका इस्तेमाल आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए करती थी। हालांकि, उपग्रह तस्वीरों में ये यात्री विमान दिखे थे। इस्राइल ने यह भी कहा था कि ईरान एयर और महान एयर जैसी वाणिज्यिक उड़ानों का इस्तेमाल रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार पहुंचाने में किया गया।

विमान को भारत से ले जानी राहत सामग्री
क्षतिग्रस्त हुए विमान को भारत से दवाइयों सहित 11 टन मानवीय सहायता ईरान ले जानी थी। पहले की खेपों में भारतीय उड़ानों का इस्तेमाल नहीं किया गया था। ईरान के लिए भारत की पहली सहायता खेप 18 मार्च 2026 को भेजी गई थी। तब भारत ने कहा था कि यह सहायता दोनों देशों के बीच दोस्ती और सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।

और पढ़े  Nana Patekar Death- पंचतत्व में विलीन नाना, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…