रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

 

 

गस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।

सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

 

फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बोने पर रोक का आदेश रद्द
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    देहरादून: दून एयरपोर्ट पर आज से डिजी यात्रा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री राममोहन वर्चुअल करेंगे शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून एयरपोर्ट पर आज से डिजी यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही फ्लाईब्रेरी, वाईफाई और किड्स जोन की भी शुरुआत होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू…


    Spread the love