देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

Spread the love

रायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, आज डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह बेसुध अवस्था में मिला।

 

पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

वहीं, मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हवालात में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love
और पढ़े  UP में एक और पति का कत्ल: नींद की गोलियां देकर मारा, बाथरूम में गाड़ दी लाश, ऊपर रोज नहाती थी वो
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love