Suicide Case: मेडिकल कॉलेज को पुलिस ने जारी किया नोटिस..

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर छात्रा के दाखिले से लेकर अब तक की समस्त एकेडमिक जानकारी तलब की है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

गौरतलब है कि 24 मार्च की रात डॉ. तन्वी ने कार के अंदर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एचओडी के बयान भी दर्ज किए थे।

जांच के क्रम में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से छात्रा के पीजी के सभी परीक्षा परिणाम, एमबीबीएस डिग्री और कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उसकी भागीदारी से जुड़ी जानकारी मांगी है। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही डॉ. तन्वी के साथी डॉक्टरों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है।

 

 

प्रशासन मामले की निष्पक्षता से कर रहा जांच : प्राचार्य
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में अपना पक्ष जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहा है। सभी तथ्यों पर अध्ययन किया जा रहा है। जांच पूरी होने से पहले आरोप लगाना सही नहीं है। इसके अलावा ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से भी एचओडी के पक्ष में बयान जारी किया गया है।

और पढ़े  देहरादून- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: जयघोष के बीच गूंजा नशामुक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश, CM और राज्यपाल भी पहुंचे

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से छात्रा की एकेडमिक जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। साथी डॉक्टरों से पूछताछ जारी है।
– अंकित कंडारी, सीओ, सदर

  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…