नैनीताल- खूपी के पास तेज रफ्तार बस पलटी, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 1 की मौत, आठ घायल

Spread the love

ल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  पौड़ी- CM योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love