हल्द्वानी- 203 ग्राम स्मैक के साथ रुद्रपुर की महिला तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने बुधवार दोपहर रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर बेलबाबा के पास रुद्रपुर की कनिका को गिरफ्तार किया। उसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दो साल में ये सबसे बड़ी बरामदगी है। बिलासपुर के तस्कर से लाई गई स्मैक को हल्द्वानी में खपाने की तैयारी थी। महिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर पौने तीन बजे पुलिस और एसओजी ने बेलबाबा स्थित बैरियर के पास संयुक्त चेकिंग की। यहां संदिग्ध रूप से खड़ी महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कनिका (40 वर्ष) निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर बताया।

महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली तो उसके पास से 203 ग्राम स्मैक मिली। एसएसपी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही एसओजी के कुंदन कुमार को मैन ऑफ द मंथ से पुरस्कृत करने की बात कही।

बिलासपुर के फारूख की तलाश
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह स्मैक रामपुर (यूपी) के बिलासपुर निवासी फारूख से लेकर आई है। पुलिस ने फारूख के लिए जाल बिछा दिया है। उसके पकड़े जाने के बाद स्मैक तस्करी की पूरी चेन सामने आएगी।

 

बनभूलपुरा में करनी थी डिलीवरी
कनिका लंबे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ी है लेकिन पहली बार पुलिस की पकड़ में आई है। उसका पति पेंटर है और मजदूरी करता है। कनिका ने बताया कि उसे ये स्मैक बनभूलपुरा में डिलीवर करनी थी।

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज

निदान पोर्टल पर अपडेट होगी तस्करी
केंद्र सरकार ने निदान पोर्टल बनाया है। देश के किसी भी राज्य की पुलिस नशीले सामान की बरामदगी करेगी तो उसे निदान पोर्टल पर अपडेट करना होगा। यह मामला भी कमर्शियल तस्करी से जुड़ा है। इसकी डिटेल इसमें दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई होनी है। इसमें तस्करी से बनाई गई संपत्ति के जब्तीकरण व अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…