Internship: हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका, हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, जानें योग्यता

Spread the love

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साल 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप शुरू की है। इस इंटर्नशिप में छात्रों को देशभर में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें असली काम का अनुभव मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जो छात्र इसमें रुचि रखते हैं, वे NHAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

यह इंटर्नशिप 4 मई से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई तकनीकी और गैर-तकनीकी विषयों को शामिल किया गया है। तकनीकी क्षेत्रों में सिविल इंजीनियरिंग, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। वहीं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कानून (BA LLB), वाणिज्य, विज्ञान (BA/BCom/BSc), प्रबंधन (MBA- HR, फाइनेंस, मार्केटिंग), जनसंचार और लाइब्रेरी साइंस के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। 

हर महीने मिलेंगे 20,000 रुपये

चयनित उम्मीदवारों को NHAI मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में काम करने का मौका मिलेगा, जहां वे अनुभवी पेशेवरों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। इससे उन्हें भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए NIRF रैंक वाले कॉलेज, अच्छे लॉ यूनिवर्सिटी, टॉप मैनेजमेंट कॉलेज और जनसंचार संस्थानों में पढ़ रहे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद अलग-अलग विषयों के छात्रों को सीखने और काम का अनुभव देने का मौका देना है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, महिला समेत दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

यह प्रोग्राम दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। करीब 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने एक महीने की इंटर्नशिप की, जबकि 149 छात्रों ने जनवरी से जून 2026 तक चलने वाली 6 महीने की इंटर्नशिप में हिस्सा लिया। अब इस सफलता के बाद ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप को और बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा छात्रों को मौका मिल सके।

NHAI Summer Internship 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Internship” या “Career” सेक्शन में जाएं।
  • वहां Summer Internship 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे रिज्यूमे, मार्कशीट आदि अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love