हल्द्वानी- फोन पर विवाद के चलते, बीवी मायके गई तो शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, इलाज के दौरान मौत

 

 

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा के नारायण नगर निवासी प्रदीप आर्य (38 वर्ष) की बुधवार की रात हालत बिगड़ गई। उसे एसटीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी और फोन पर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

 

मुखानी पुलिस के अनुसार प्रदीप पेशे से पेंटर था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जब वह काम से वापस आया तो उसने पत्नी को फोन किया। फोन पर ही दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद वह बाजार से शराब लाया और कुछ मिलाकर पी लिया।

जब हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे लेकर एसटीएच गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसका 13 साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…