देहरादून- दिव्यांशु हत्याकांड: मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, फरार 11 आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश

सोमवार देर रात प्रेम नगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार 11 आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि प्रेमनगर में हुई घटना पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। के बाद इस मामले में घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना में शामिल 11 आरोपियों की तलाश जारी है।

 

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अंकित भारद्वाज बताया है। आरोपी बिहार के गया जिले का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावा पुलिस फरार सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए संभावित ठिकानों पर छापा भी मारा जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

और पढ़े  विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…