अयोध्या- देवी मंदिरों में हवन-पूजन, मां महागौरी की आराधना से गूंजे मंदिर

Spread the love

 

 

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर कन्या पूजन और कन्याभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं को मां का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालु “जय माता दी” के जयघोष के साथ मां की आराधना में लीन नजर आए। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अयोध्याधाम के छोटी देवकाली मंदिर, जालपा देवी मंदिर, दुर्गा काली दरबार, शहर के बड़ी देवकाली मंदिर, मां हट्ठी महारानी मंदिर, मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिर में दिन भर हवन, दर्शन-पूजन की धूम रही।


Spread the love
और पढ़े  Noida- श्रमिक हिंसा में हुई थी विदेशी फंडिंग, सत्यम के खाते में कई देशों से जमा कराए गए एक करोड़ रुपये
  • Related Posts

    जवान लेकर घूम रहा मां का कटा हाथ- बिलखते हुए पुलिस आयुक्त से मांगा इंसाफ, कहा-जिससे बचपन में खाना खाया, आज वो…

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह मंगलवार दोपहर आइस बॉक्स में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। इससे पुलिस ऑफिस में सनसनी…


    Spread the love

    बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर…


    Spread the love