प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बाबा के धाम, कुछ देर बाद करेंगे बाबा का जलाभिषेक ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा केदार के धाम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इसके लिए ऋषिकेश से 15 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूति का लोकार्पण करने वाले हैं। जो नई केदारपुरी यहां बसाई गई है, उसका भी उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा।
प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में लगभग दो घंटे तक रहेंगे। साथ ही वे केदारनाथ से जनता को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
एमआई हेलीकॉप्टर से सुबह 7.55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे।
पीएम मोदी बाबा केदार के बहुत बड़े भक्त हैं। यहां तपस्या कर उन्होंने अपने जीवन के कई साल गुजारे हैं। उन्हें बाबा के आशीर्वाद पर पूरा भरोसा है। इसलिए वह यहां हर साल जरूर आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण वह पिछले साल बाबा केदार के दर्शनों के लिए नहीं आ पाए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान केदारनाथ में मौसम खराब होने या किन्हीं अन्य कारणों से गौचर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7.15 बजे एमआई हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा है। 2013 में आई आपदा के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपदा से निपटने के लिए आठ हजार करोड़ का राहत पैकेज स्वीकृत किया था। उसमें से लगभग चार हजार करोड़ रुपये अवमुक्त भी हुए थे। परंतु जो शेष राशि थी, उसे भाजपा नीत केंद्र सरकार ने आज तक रिलीज नहीं किया है। नैनीताल आपदा के बाद गृहमंत्री के दो बार उत्तराखंड आने के बाद भी अब तक कोई राहत पैकेज जारी नहीं किया। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा सिर्फ राजनीतिक यात्रा है, उन्हें उत्तराखंड में अब कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6.48 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, पूर्व मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव एसएस संधू, मेयर सुनील उनियाल गामा, मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तरकाशी- बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे CM, बेटी के विवाह में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *