5 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन के लिए सजा केदारनाथ धाम..

प्रधानमंत्री दौरे के लिए केदारपुरी तैयार हो चुकी है। शासन, प्रशासन व विभागीय अधिकारी धाम पहुंच चुके हैं। आज 4 नवंबर को मुख्य सचिव व गढ़वाल आयुक्त द्वारा धाम का निरीक्षण किया गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है।
रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर और ध्यान गुफा समेत गरुड़चट्टी तक पुलिस, पीएससी समेत अन्य सुरक्षा फोर्स के जवानों को मुस्तैद किया गया है। साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भी पड़ावों व अन्य चिह्नित स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। केदारनाथ में मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा चुकी है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 7.45 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच है
इस दौरान यात्री, बाबा केदार के दर्शन नहीं कर सकेंगे। केदारघाटी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर का संचालन भी बंद रहेगा।
प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
प्रदेश के 35 शिवालयों के परिसरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण होगा। पार्टी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
दिवाली पर भगवान केदारनाथ के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे और अन्य फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट छह नवंबर को बंद हो रहे हैं।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…