War: ‘अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा’, ईरान का दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार

Spread the love

रान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो उसे भीषण नरक यानी मुहंतोड़ कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि इस संभावित हमले की खबर के बाद देश में लड़ने का जोश बढ़ गया है। सूत्र के मुताबिक, अब तक करीब 10 लाख लड़ाके तैयार किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो खुद आगे आकर सेना में जुड़ने की मांग कर रहे हैं। ये लोग खास तौर पर बासिज फोर्स, आईआरजीसी (ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड), और नियमित सेना के जरिए शामिल हो रहे हैं।

 

अमेरिका की हर रणनीति के लिए तैयार- ईरान
ईरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए खतरनाक या आत्मघाती रणनीति अपनाता है, तो भी वे तैयार हैं। उनका कहना है कि वे हर स्थिति में इस रास्ते को बंद रखने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होती है।

अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर बोला हमला
इस पूरे तनाव की शुरुआत तब हुई जब 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई बड़े सैन्य कमांडरों की मौत हो गई। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं।

ईरान अमेरिका-इस्राइल पर कर रहा पलटवार
अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई सैन्य और कुछ नागरिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिससे काफी नुकसान और जान-माल की हानि हुई। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके बाद से पश्चिम एशिया में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं और अगर जमीनी युद्ध शुरू हुआ, तो यह संघर्ष और बड़ा और खतरनाक हो सकता है।

और पढ़े  बदलाव की तैयारी-: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे,मई में खत्म हो रहा इनका कार्यकाल

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love