देहरादून- 27 मार्च से होंगे राज्य पैरालंपिक गेम्स, 13 जिलों के 150 पैरा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राजधानी दून में तीन दिन राज्य पैरा गेम्स का आयोजन किया जाएगा। पैरा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 से 29 मार्च तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले पैरा गेम्स में प्रदेश के 13 जिलों की टीमें भाग लेंगी।

 

प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पैरा गेम्स के तहत पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में करीब 150 पैरा खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…