देहरादून: CM ने रेस्टोरेंट पहुंचकर लिया गैस की आपूर्ति का जायजा, कहा-एकजुटता से करना होगा चुनौती का सामना

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचकर गैस आपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सरकार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है। यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोनाकाल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा, उन्होंने बताया कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। वह गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहते हुए, प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, जरूरत पड़ने पर उसी तरह के धैर्य का परिचय इस बार भी देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग करें। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन 3 जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love