चारधाम यात्रा- 17 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में लगेंगे काउंटर

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। पंजीकरण करने वाली एजेंसी ने तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करने के लिए कर्मचारियाें की भर्ती करनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को भर्ती करने के बाद उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर पर दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, आईएसबीटी परिसर में भी छह काउंटरों पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। 30 कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर हैंड डिवाइस और मोबाइल से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करेंगे। इसके लिए अलावा लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में भी चार काउंटर लगाए जाएंगे।

 

12 काउंटरों के आगे लगाए गए एंगल

2025 में चारधाम की यात्रा के दौरान मुख्य पंजीकरण कार्यालय के बाहर आठ काउंटरों की जगह 12 काउंटर बनाए गए थे। इसके लिए दो काउंटर के बीच में कांच को काटकर एक अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। आठ की जगह 12 काउंटर बने थे। लेकिन इन काउंटरों के लोहे के एंगल वाली आठ लाइनें ही थी, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 12 काउंटरों के आगे 12 एंगल वाली लाइन बना दी गई है। चारधाम यात्रा प्रशासन के कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि सभी काउंटरों के बाहर एंगल वाली लाइन बना दी गई है। इससे यात्रियों लाभ मिलेगा।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…