उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 7 नए संक्रमित मिले ।

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 10613 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह और उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है।
संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343911 हो गई है। इनमें से 330209 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: यमुना नदी में नहाते समय डूबने से बालक की मौत, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *