विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा

विकासनगर पुलिस ने सात अक्तूबर की रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 3:05 बजे विकासनगर रोड स्थित जोन गेट बगीचे के पास पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे जुल्फिकार उर्फ छोटा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने साथ रखता था। मामले में कोतवाली विकासनगर में धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन, निवासी वार्ड नंबर-5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और पीआरडी रितीक चौहान शामिल रहे।

और पढ़े  चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…