बांग्लादेश- ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई, ईद से लौट रहे 23 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

Spread the love

बांग्लादेश में एक यात्री बस के नदी में गिरने के बाद अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस नाव पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी।

 

घटना के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मुश्किल हालात और खराब मौसम के बीच करीब छह घंटे की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

14 शव बस से बरामद, दो शवों को गोताखोरों ने निकाला
जब बस को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से 14 शव मिले, जबकि उससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। इस तरह कुल 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। सेना, पुलिस, फायर सर्विस और कोस्ट गार्ड की टीम मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

 

फेरी पर लोडिंग के वक्त एक नाव ने मारी थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) ने पोंटून को टक्कर मार दी। इससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया, लेकिन ज्यादातर यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए।

और पढ़े  पाकिस्तान पर एचआईवी की मार, दुनिया में इसका कितना खतरा

पीएम तारिक रहमान ने जांच के दिए आदेश
बताया जा रहा है कि कई यात्री एक ही परिवार के थे। जो लोग बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके अपने लोग बस के अंदर ही डूब गए, जिससे माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love