PM मोदी ने रचा इतिहास- भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, पवन चामलिंग को भी छोड़ दिया पीछे

Spread the love

भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखा जाए तो यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनसमर्थन और राजनीतिक स्थिरता की कहानी भी है। पीएम मोदी अब तक कुल 8931 दिन सरकार के मुखिया (हेड ऑफ गवर्नमेंट) के रूप में काम कर चुके हैं।

 

इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

गुजरात के लंबे समय तक सीएम रहे, फिर बने पीएम
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक इस पद पर बने रहे और अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।

और पढ़े  भारतीय रेलवे- देश के 76 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पुख्ता इंतजाम और AI तकनीक से नियंत्रित होगी भीड़

 

 

पीएम मोदी ने अपने सफर को किया याद
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया, तब राज्य कई बड़ी मुश्किलों से गुजर रहा था। गुजरात भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों ने उन्हें और मजबूत बनाया और उन्होंने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने अपनी मां की एक सीख का भी जिक्र किया, गरीबों के लिए काम करना और कभी रिश्वत न लेना, जैसी सीख को उन्होंने अपने जीवन का मार्गदर्शन बताया।

 

पीएम मोदी ने बताई गुजरात की बात
पीएम मोदी के अनुसार, उनके कार्यकाल में गुजरात ने कृषि, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तरक्की की और एक मजबूत राज्य के रूप में उभरा। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में जब उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया, तब देश में भरोसे का संकट था, लेकिन जनता ने उन्हें मजबूत समर्थन दिया।


प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक मजबूत देश बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने महिलाओं (नारी शक्ति), युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़े  दिल्ली में बंगाल जीत का जश्न- मुख्यमंत्री रेखा ने की झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी, बोलीं- हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा

अमित शाह ने पीएम मोदी की दशकों की सेवा को बताया नए भारत की नींव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और लंबे सार्वजनिक जीवन की जमकर सराहना की है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की दशकों की सेवा ने भारत में एक नया दौर शुरू किया है। उन्होंने गरीबों को अधिकार दिलाने, विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और दुनिया में भारत की छवि मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है और पिछले 24 साल से अधिक समय से बिना छुट्टी लिए देश की सेवा कर रहे हैं। अमित शाह ने बताया कि पीएम मोदी को जनता का अपार प्यार और समर्थन मिला है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पूरा जीवन देश और जनता की सेवा को समर्पित रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व तक, उनका सफर लगातार सेवा और समर्पण का उदाहरण है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने 8,931 दिन तक सरकार के मुखिया के रूप में काम कर पूर्व सिक्किम मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र पहले की सोच, ईमानदारी और हर नागरिक के लिए निरंतर सेवा का प्रतीक है।

और पढ़े  Encounter: पारदी गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3को लगी गोली, व्यापारी के घर की थी बड़ी चोरी

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया’

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने…


    Spread the love

    Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही ‘उलटी गंगा’

    Spread the love

    Spread the loveहर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई थी। सिपाही बनने की इस इच्छा…


    Spread the love