दिल्ली: आज इन मार्गों पर जारी रहेगा डायवर्जन, 30 जगहों पर असर, पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

राजधानी में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 अक्तूबर को सुबह छह बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।

यातायात पुलिस के अनुसार शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है।
इन रास्तों पर भी ट्रैफिक रहेगा प्रभावित :
इसके अलावा मदरसां टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सेंट मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग और रेल भवन के आसपास भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग से जुड़े मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
यातायात पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जरूरी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खास तौर पर समय का ध्यान रखने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीनी स्थिति के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है। लाइव अपडेट के लिए यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखते रहने की सलाह दी गई है।
और पढ़े  दिल्ली: जामिया प्रशासन की शिकायत पर मसूद और प्रतापगढ़ी समेत 3 सांसदों पर केस, माहौल खराब करने का आरोप
  • Related Posts

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: आज संभालेंगे कमान, अमर प्रीत सिंह होंगे सेवानिवृत्त

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आज (31 अक्तूबर) को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह 25…

    सरदार पटेल जयंती: PM पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान प्रेरणादायक

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह गुजरात में स्टैच्यू…