देवप्रयाग- शराब का ठेका हटाने के लिए अड़ी महिलाएं, पुलिस ने अनशन स्थल से हटाए टेंट

Spread the love

 

देवप्रयाग में शराब का ठेके को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था। तभी प्रशासन ने भारी बारिश और कड़कड़ाती ठंड के बीच आंदोलनकारियों को अनशन स्थल से हटाना शुरू कर दिया।

देर रात देवप्रयाग थाने के इंस्पेक्टर प्रशांत बहुगुणा और नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह गुसाईं की अगुवाई में भारी पुलिस बल अनशन स्थल पर पहुंचा और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए टेंट उखाड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस दौरान टेंट में शांतिपूर्वक क्रमिक अनशन पर बैठी बुजुर्ग महिलाओं को महिला पुलिस ने टेंट से हटाकर मूसलाधार बारिश के बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। बुजुर्ग महिलाएं टेंट न तोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।

पीछे नहीं हटी महिलाएं
रस्सियां खोलने के लिए पुलिस ने खुद जोखिम न उठाकर एक नाबालिग को छत पर चढ़ा दिया। आंदोलनकारी पुष्पा रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस भले ही टेंट तोड़ दे, लेकिन वह पहाड़ की महिलाओं के बुलंद हौसलों को नहीं तोड़ सकती।

महिलाओं ने स्थानीय विधायकों पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि जब शराबी बहु-बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं तब पुलिस मौन रहती है, लेकिन हक की आवाज दबाने के लिए आधी रात को दमन चक्र चलाया जाता है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी महिलाएं पीछे नहीं हटीं और पूरी रात भीगते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन कर अपना विरोध दर्ज कराती रहीं। घटना के लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पूरे प्रदेश में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  कैबिनेट विस्तार- CM धामी ने चुनावी पिच पर उतारी टीम 11, नए-पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love