जेनेरिक इंजेक्शन- सस्ता होगा डायबिटीज और मोटापे का इलाज..

Spread the love

फार्मा कंपनियों के बीच मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाओं को सस्ते दाम पर लॉन्च करने को लेकर जंग छिड़ गई है। भारत की बड़ी फार्मा कंपनियों सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और ग्लेनमार्क ने शनिवार को सेमाग्लूटाइड इन्जेक्शन के अपने जेनेरिक अवतार लॉन्च कर दिए हैं।

 

यह इंजेक्शन टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले नैटको फार्मा व एरिस लाइफसाइंसेज ने मिलकर कम कीमत वाली सेमाग्लूटाइड दवा लॉन्च की। इस उत्पाद का पेटेंट भारत में खत्म हो चुका है। अब कंपनियों को सस्ते दामों पर इसे पेश करने का मौका मिल रहा है। इससे मरीजों को सस्ती चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

सन फार्मा का नोवेलट्रीट और सेमाट्रिनिटी लॉन्च
सन फार्मास्यूटिकल्स ने अपने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को नोवेलट्रीट और सेमाट्रिनिटी नामों से भारत में लॉन्च किया है। नोवेलट्रीट वयस्कों में वजन कम करने के लिए है। यह पांच अलग-अलग डोज में उपलब्ध है। सेमाट्रिनिटी टाइप-2 डायबिटज के इलाज के लिए है। यह दो डोज में उपलब्ध है।

सन फार्मा का दावा है कि नोवेलट्रीट की साप्ताहिक इलाज लागत करीब 900 रुपये से 2,000 रुपये तक होगी। सेमाट्रिनिटी की लागत 750 रुपये से 1,300 रुपये तक होगी।


Spread the love
और पढ़े  सेना में सेवा करना सौभाग्य': रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार
  • Related Posts

    विपक्षी दलों ने SC के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, चुनाव आयोग के SIR का जिक्र

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस ने कहा है कि 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को एक संयुक्त पत्र भेजा है। यह पत्र निर्वाचन…


    Spread the love

    सेना में सेवा करना सौभाग्य’: रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेना की सेवा करने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख का पद छोड़ दिया। अब लेफ्टीनेंट जनरल…


    Spread the love