बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

Spread the love

 

 

केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले परिवार के बड़ों ने बच्चों की जान ली, इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।

 

इलाज के लिए आए थे कोच्चि
पुलिस के मुताबिक, मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था। परिवार पिछले कुछ महीनों से वडुथला में एक किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे परिवार के किसी सदस्य का पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के सिलसिले में यहां आए थे। मृतकों की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी के रूप में हुई है। बाकी तीन मृतक अश्वथी के ही बच्चे थे।

ऐसे खुला राज
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कमरे में पांच लोगों की मौत के बारे में पता कैसे चला? एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि यह परिवार शुक्रवार से ही घर से बाहर नहीं निकला था। मकान मालिक को जब सबकुछ ठीक नहीं लगा तो, उन्होंने घर जाकर देखा। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पांचों सदस्यों के शव घर के भीतर ही पड़े थे। आनन-फानन में मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

पहले बच्चों को मारा, फिर खुद दी जान!
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती हालात को देखते हुए यह हत्या और फिर आत्महत्या का मामला लग रहा है। आशंका है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर पहले तीनों बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  बांग्लादेश में प्रभु श्रीराम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनवा रहा युवक गिरफ्तार, ये आरोप लगा

Spread the love
  • Related Posts

    बिजली का बड़ा विकल्प बनता सूरज, भारत में कैसे हो रहा सौर ऊर्जा का विस्तार..

    Spread the love

    Spread the loveस्वच्छ ऊर्जा अब केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा नीति का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। ई-20 ईंधन, और हाइड्रोजन ट्रेन जैसी पहलों के बीच…


    Spread the love

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love