पुलिस की जबाबी मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश घायल ।

Spread the love

जनपद की गोसाईगंज थाना पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई जबाबी मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश घायल हो गए।वही मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाशो के पास से भारी मात्रा में असलहा के साथ कारतूस व मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है।अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक शुक्रवार की भोर में जानकारी मिली कि शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए अम्बेडकरनगर की तरफ जा रहे है।सूचना पर कोतवाली गोसाईगंज इलाके के टन्डौली क्रासिंग पर स्वाट टीम व गोसाईगंज कोतवाली पुलिस बदमाशो की धरपकड के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान अयोध्या की तरफ से तीन मोटरसाइकिल पर छह लोग आते दिखाई पड़े,जिन्हें रुकने का इशारा पुलिस ने किया। लेकिन तब तक बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दिया और भागने लगे। पुलिस व स्वाट टीम ने बदमाशो का पीछा किया और पुलिस से बचने के लिए बदमाश करिया बाबा मोड़ पर घूम गये। पुलिस ने बदमाशो को बेनिया रजपलिया मार्ग पर मदरहा जंगल के पास घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा,लेकिन बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दिया।

V/0-वही जबाबी फायरिंग के दौरान चार बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गये और दो अन्य बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया पुलिस सभी को गिरफ्तार कर घायल हुए बदमाशो को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेज दिया।एसएसपी ने बताया कि सभी बदमाश जनपद गोंडा के रहने वाले है।इनके खिलाफ गोरखपुर,गोंडा,बहराइच,प्रयागराज व अयोध्या जनपदों में कई केस दर्ज है और जेल भी जा चुके है। जिनके पास से  2 अदद 315 बोर तमंचा 5 अदद खोखा कारतूस व 3 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 1 अदद 12 बोर तमंचा 4 अदद खोखा कारतूस व 3 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर 1 अदद 303 बोर अवैध तमंचा व 1 अदद कारतूस 303 बोर, 2 अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल काली UP 43 AC  5489 , UP 32 HC 3119  व 1 अदद TVS Sport बिना नम्बर की बरामद हुई व नगद रूपये बरामद हुआ है। इन बदमाशों पर कई मुकदमे विभिन्न जनपदों में पहले से भी दर्ज हैं।दरसअल कुछ दिन पहले अयोध्या जनपद में पीएनबी बैंक के ग्राहक से रूपये से भरा बैग बैंक के अंदर ही लूट लिया था.इसके अतिरिक्त गोसाईगंज कोतवाली में भी एक घटना को इसी गैंग ने अंजाम दिया था।

और पढ़े  जवाहर भवन के चौथे तल पर लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *