असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

Spread the love

सम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस बार असम में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

 

तृणमूल कांग्रेस ने यह सूची अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी की है। इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों और समुदायों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पार्टी ने बोडोलैंड, ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी जैसे अहम इलाकों में भी अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

 

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 बाओखुंगरी उदांगश्री नारजारी
2 बिलासीपारा मोमिनुर इस्लाम
3 जलेश्वर आरिफ अख्तर अहमद
4 अभयापुरी कौशिक रंजन दास
5 बजाली कल्याणी कलिता
6 चमरिया दुलु अहमद
7 बोको-चायगांव (ST) भोगलाल राभा
8 पलासबाड़ी बिकाश नाथ योगी
9 बरखेेत्री आमिरुल इस्लाम
10 गोरेश्वर राजन चौहान
11 मंगलदई हरे कृष्णा डेका
12 धेमाजी (ST) नरेंद्र कुमार पाव
13 डिगबोई जितेन नाग
14 माकुम दिलीप मोरन
15 उधरबोंड तपस दास
16 कटीगोराह फजलुर रहमान लस्कर
17 सोनाई शाहजहां लस्कर

 

किन सीटों पर किसे मिला मौका?
पहली सूची में कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट से उदांगश्री नारजारी को उम्मीदवार बनाया गया है। धुबरी के बिलासीपारा से मोमिनुर इस्लाम, गोलपाड़ा के जलेश्वर से आरिफ अख्तर अहमद और बोंगाईगांव के अभयापुरी से कौशिक रंजन दास को टिकट मिला है। बजाली सीट से कल्याणी कलिता को मैदान में उतारा गया है।

कामरूप और तिनसुकिया में भी दावेदारी
कामरूप जिले में पार्टी ने चमरिया से दुलु अहमद और बोकों-चायगांव (एसटी) से भोगलाल राभा को उम्मीदवार बनाया है। नलबाड़ी के बरखेेत्री से आमिरुल इस्लाम और तमुलपुर के गोरेश्वर से राजन चौहान को टिकट मिला है। तिनसुकिया जिले में डिगबोई से जितेन नाग और माकुम से दिलीप मोरन को मैदान में उतारा गया है।

और पढ़े  पुरी में रथ यात्रा का शुभारंभ,राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं, पुरी में हो रही बारिश

दक्षिण असम में भी मजबूत उपस्थिति
बराक घाटी क्षेत्र में भी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। कछार जिले के उधरबोंड से तपस दास, कटीगोराह से फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई से शाहजहां लस्कर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा दरांग, धेमाजी और अन्य जिलों में भी उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने राज्यभर में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

भाजपा और कांग्रेस को चुनौती?
तृणमूल कांग्रेस ने साफ कहा है कि उसका मकसद असम में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरा विकल्प बनना है। पार्टी स्थानीय मुद्दों, जातीय और भाषाई संतुलन को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ना चाहती है। इस पहली सूची से यह भी संकेत मिला है कि आने वाले दिनों में पार्टी और सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बनाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love