अल्मोड़ा Accident: साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक घायल

 

 

ल्ट क्षेत्र में मरचूला के साकर गांव के पास एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में चालक, परिचालक घायल हो गए। साथ ही ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक संख्या यूपी 71 टी 3441 रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश (36) निवासी नेहटोर, जिला बिजनौर और परिचालक अकरम निवासी उपरोक्त घायल  हो गए।

सूचना मिलते ही  सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने दोनों को छुट्टी दे दी।

और पढ़े  देहरादून: सरस्वती ताल और केदारताल में सर्वेक्षण के लिए दल रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…