दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून-बंगलूरू के बीच रात्रि उड़ान शुरू करने जा रही है।
दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून-बंगलूरू के बीच रात्रि उड़ान शुरू करने जा रही है।
एक तरफ का किराया 9198 रुपये रखा गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक से पंद्रह अप्रैल तक संचालित होगी, यात्री बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रा और पर्यटन सीजन में कुछ अन्य कंपनियां भी रात्रि उड़ानें शुरू कर सकती हैं।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से सेना के और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं।
अब पहली बार शेड्यूल के हिसाब से कोई कंपनी नियमित रात्रि फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बताया कि मार्च आखिर से समर शेड्यूल लागू किया जाएगा। यात्रा और पर्यटन सीजन में उड़ानों की संख्या और बढ़ जाएगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…
नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

