बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

Spread the love

दरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से धाम भव्य रूप लेने लगा है। प्रथण चरण के ज्यादातर कार्य पूरे होने के बाद अब द्वितीय चरण के कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। 440 करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों से धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं। धाम में यातायात, पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, नदी तटों पर सुरक्षात्मक कार्य, सीवर सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के कार्य कर रही पीआईयू (लोनिवि) के अनुसार धाम में सभी कार्यों को जल्दी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य दो फेज में किए जा रहे हैं। प्रथम फेज के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें वन वे-लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी सेंटर, शेष नेत्र व बदरीश झील सौंदर्यीकरण अराइवल प्लाजा आदि के कार्य शामिल हैं जो पूरे हो चुके हैं। अस्पताल विस्तारीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा रिवर फ्रंट, पुल निर्माण, दूरदर्शन स्थल में भी कहीं कार्य अंतिम चरण में है तो कहीं तेजी से चल रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गुंजन हत्याकांड: कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love