PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

Spread the love

केंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा चुका है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी।

यह योजना वर्ष 2015 से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है। वर्तमान में योजना का पीएमकेवीवाई 4.0 संस्करण लागू है। 

इन सेक्टरों में लाखों युवाओं को मिला प्रशिक्षण

8 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया है:

  • कंस्ट्रक्शन (Construction): 66,982
  • टेलीकॉम (Telecom): 1,27,106
  • हेल्थकेयर (Healthcare): 1,16,776
  • करियर व एजुकेशन काउंसलर: 4,150

इन चार प्रमुख क्षेत्रों में कुल 3,15,014 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया है।

रिपोर्ट में सामने आए सकारात्मक परिणाम

नीति आयोग की ओर से अक्तूबर 2025 में किए गए मूल्यांकन के अनुसार, 94% नियोक्ता पीएमकेवीवाई से प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने के इच्छुक हैं। वहीं, लगभग 52% उम्मीदवारों ने बताया कि उन्हें या तो बेहतर वेतन मिला है या भविष्य में आय बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा,

  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार 70.5% उम्मीदवार अपने पसंदीदा सेक्टर में प्लेस हुए।
  • अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अध्ययन में पाया गया कि 70% प्रशिक्षुओं को रोजगार, कौशल या आत्मविश्वास में लाभ मिला।
  • रिकॉग्निशन ऑफ प्रायोर लर्निंग (RPL) के तहत 79% उम्मीदवारों ने सर्टिफिकेशन से फायदा बताया।
और पढ़े  Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें...

आदिवासी युवाओं को भी मिला लाभ

सरकार के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक 8 लाख से अधिक अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के युवाओं को भी इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया है।

योजना का उद्देश्य और संचालन

पीएमकेवीवाई 4.0 को वित्त वर्ष 2022-23 से स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत लागू किया गया है। इसके अंतर्गत शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग (STT) और आरपीएल के जरिए युवाओं को नए कौशल सिखाए जाते हैं या उनके पुराने कौशल को मान्यता दी जाती है। ट्रेनिंग प्रदाताओं को भुगतान सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार किया जाता है, जिन्हें समय-समय पर अपडेट किया जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों में निकाली 194 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A एवं ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love