2026 IPL: आरसीबी प्रशंसकों को मिली बड़ी राहत, चिन्नास्वामी स्टेडियम करेगा मैचों की मेजबानी, दी मंजूरी

Spread the love

ईपीएल 2026 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा गठित की गई विशेषज्ञों की समिति ने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। आरसीबी को होम प्रारूप में अपने पांच मैच चिन्नास्वामी में खेलने हैं, जबकि दो मुकाबले टीम रायपुर में खेलेगी। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और गत चैंपियन आरसीबी पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

क्या है पूरा मामला?

  • दरअसल, आरसीबी ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब पहली बार अपने नाम किया था।
  • आरसीबी के फैंस ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न धूमधाम से मनाया था और जब टीम ट्रॉफी लेकर बंगलूरू पहुंची तो टीम का सम्मान किया गया।
  • राज्य सरकार ने पहले टीम का सम्मान किया और फिर आरसीबी खिलाड़ियों को केएससीए द्वारा चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
  • टीम के पहुंचने से पहले ही चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी और देखते ही देखते जश्न मातम में बदल गया था।
  • चार जून 2025 को हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

केएससीए अधिकारियों ने समिति से की थी मुलाकात
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति से मुलाकात की थी और आईपीएल के मौजूदा सत्र से पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए जा रहे सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया था। आरसीबी की टीम सत्र के उद्घाटन मैच के अलावा उद्घाटन समारोह का आयोजन भी यहीं करेगी। आरसीबी इस सत्र में चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच घरेलू मैच खेलेगी, जबकि शेष दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे। आरसीबी और उससे संबंधित परिचालन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने आगामी आईपीएल मैचों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए अपनी तैयारियों और परिचालन योजनाओं की प्रस्तुति भी दी।

फाइनल मैच की मेजबानी करेगा चिन्नास्वामी
केएससीए के अधिकारियों, आरसीबी के शीर्ष प्रबंधन और जी महेश्वर राव की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की सोमवार को बैठक हुई जिसके बाद अंतिम मंजूरी दी गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के पांच घरेलू मैच खेले जाएंगे, जबकि अन्य दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होंगे। यह फ्रेंचाइजी और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच पहले से हुए समझौते के अनुसार है। वहीं, आईपीएल नियमनुसार चिन्नास्वामी स्टेडियम फाइनल मैच की मेजबानी भी करेगा। हालांकि, अभी आईपीएल का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह तय हो गया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के मुकाबले होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में जब आईपीएल का कार्यक्रम घोषित किया था तो यह स्पष्ट लिखा था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित होना सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

Spread the love
और पढ़े  3 पायलट, दो एसयू-24 और हिरासत का दावा: ईरान के दावे को दोहा ने किया खारिज, अब आमने-सामने दोहा और तेहरान
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love