न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट

Spread the love

 

अर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक ए350 विमान सेवा को सोमवार सुबह संदिग्ध तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियातन आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI102 को संभावित तकनीकी समस्या के बाद शैनन, आयरलैंड की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं।

 

प्रवक्ता ने क्या बताया?

प्रवक्ता ने बताया कि विमान की स्थापित सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब छह घंटे तक हवा में रहने के बाद शैनन की ओर मोड़ा गया।


Spread the love
और पढ़े  Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात
  • Related Posts

    Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल यानी 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की…


    Spread the love

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा से खिलवाड़: ढाबों ने काटी लोहे की रेलिंग, खतरा…

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने 14 अप्रैल, 2026 को उद्घाटन के बाद से दोनों शहरों के बीच की यात्रा को बेहद सुगम बना दिया है। जहां पहले इस सफर में…


    Spread the love