Attack: तालिबान ने कहा- काबुल के अस्पताल पर हमले के बाद बोला तालिबान, वार्ता का समय बीता, अब  बदला लेंगे

काबुल में पाकिस्तान की सेना ने लड़ाकू विमानों से हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस बमबारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान ने इस कार्रवाई के दौरान बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयरस्ट्राइक अस्पताल पर की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

तालिबान की दो-टूक- वार्ता का समय बीता, अब PAK से बदला लेंगे
काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही। उन्होंने कहा, बातचीत और कूटनीति का समय अब खत्म हो चुका है; हम पाकिस्तान से बदला लेंगे। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद का बयान टोलो न्यूज पर प्रसारित हुआ। इसके मुताबिक उन्होंने कहा, काबुल में कुछ ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना के हमलों के बाद, इस्लामाबाद के साथ कूटनीति और बातचीत का समय अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता अपनाने के बजाय, अब तालिबान बदला लेने का इरादा रखता है।

 

पाकिस्तान अपनी कौन सी कार्रवाई पर घिरा?
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 400 से अधिक लोग मारे गए, जबकि लगभग 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़े  ईरान को ट्रंप की धमकी: अब तक बहुत नरमी बरती, क्या अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले कुछ बड़ा कर सकता है तेहरान?
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…