सतपुली: लालटेन लेकर राज्य आन्दोलनकारी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दरबार में |

सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर में 70 शिकायतें दर्ज, 38 का मौके पर ही निस्तारण
लालटेन लेकर राज्य आन्दोलनकारी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दरबार में |

सतपुली। 

सतपुली में मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 70 समस्याएं पंजीकृत की गई। जिसमें से 38 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
 कैबिनेट और पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं निर्धारित समय में उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में समस्याओं का निराकरण करने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। 

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत ने बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ा रोष जताया। साथ ही उन्होंने जिला स्तर तक की समस्याओं का निराकरण डीएम लेवल करने की बात कही।
शिविर में जिले के सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे और दूर दराज से महिला समूह ने भी इस शिविर में पहुंचकर अपने उत्पादों का स्टाल लगाया |

 नगर पंचायत के मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय दिवसीय शिविर में पेयजल, विद्युत, समाज कल्याण, पंचायत राज, श्रम, खाद्य आपूर्ति,  एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 78 शिकायतें दर्ज की गई। जिस पर 38 का मौके पर ही निस्तारण किया गया |
वहीँ  एकेश्वर विकासखंड के डंडा गांव के ग्रामीण नरेश पोखरियाल ने गांव के निकट लगे सौर ऊर्जा प्लांट पर गांव की 140 नाली भूमि जमीन कब्जाने की शिकायत दर्ज की |
जिस पर एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों का पीपी एक्ट में चालान किया गया है। वहीं सतपुली तहसील परिसर के निकटवर्ती ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मामला उठाया।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने उत्तरायणी आजीविका स्वायत्त सहकारिता संगठन, एकेश्वर एवं एकलक्ष्य सीएलएफ, बीरोखाल को पांच 5 लाख रुपए की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 20 पात्रों को खाद्यान्न किट वितरित किए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अपने अपने स्टाल भी लगाए गए थे।
इस मौके पर जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत आर्य, पूर्व दर्जा धारी दीप्ति रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, बी एस नेगी जिला सूचना अधिकारी, उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार,   नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, नीरज पांथरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
वहीँ इस शिविर में समस्या लेकर राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह लालटेन लेकर सतपाल महाराज के सामने दरवार में गए | जिन्हें देखकर लोगो के साथ साथ तमाम सरकारी अमला अचंभित रह गया | उन्होंने अपनी समस्या जो की उनके गाँव में लगाने वाले सोलर प्लांट के द्वारा की जा रही मनमानी को रखा और उससे उपस्थित अधिकारीयों संग सतपाल महाराज को भी अवगत करवाया |

और पढ़े  उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह ने कहा की ये अंधी सरकार है ये गरीबों की नहीं सुनती और उत्तराखंड के अन्तर्गत भू माफियों को बसाने का कार्य कर रही है और मन माने रेट पर जमीन बेच रहे हैं और उत्तराखंड की संस्कृति को मिटाने का कार्य कर रही है |    

 इस शिविर में दूरदराज से महिला समूहों को भी बुलाया गया था लेकिन उन महिलाओं की समस्या को महाराज ने नही सुना , ओर सबसे बड़ी बात यह रही कि इस बहुउद्देश्यीय शिविर में दूरदराज से आने वाले लोगो को चाय पानी भी नही पूछा गया |
महिलाओं का कहना था कि उनको बुलाया गया लेकिन न तो महाराज ने उनकी समस्या सुनी और ना ही उन्हें पानी खाना पूछा गया | इस पर महिलाओं ने कहा कि इसका जबाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा |

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…