लालकुआं / नैनीताल : देश का पहला एरोमेटिक गार्डन खुला लालकुआं में ।

Spread the love

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लालकुआं के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली सुरभि वाटिका (एरोमेटिक गार्डन) तैयार की गई है। तीन एकड़ क्षेत्रफल में तैयार इस वाटिका में 140 सगंध प्रजातियों को लगाया गया है।
इस वाटिका को तीन साल में तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन रविवार को महाराष्ट्र की वन टच एग्रीकान संस्था की संचालिका बीणा राव और मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य वन संरक्षक संजीव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से सगंध प्रजातियों को लाकर यहां लगाया गया है। यह देश की पहला सुरभि वाटिका है। इसके बनने से प्रजातियों के संरक्षण, शोध, जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आजीविका से जुड़े कार्यों में यह मददगार साबित हो सकेगी। वाटिका को नौ हिस्सों में तैयार किया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि विभिन्न सगंध उपयोगी 140 प्रजातियों का रोपण किया गया है जिसके चलते यह देश का पहला एरोमेटिक गार्डन बन गया है। कार्यक्रम में डीएफओ दीप चंद्र पंत भुवन सिंह बिष्ट, मुन्नी बोरा, नागेश्वर समेत आदि मौजूद रहे।
मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि यहां कई पौधे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने, वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने और आसपास के वातावरण को सुगंधमय बनाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। भविष्य में सगंध प्रजातियों के पौधों को लालकुआं और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बांटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनुसंधान केंद्र स्थित फाइकस गॉर्डन से भी क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होने वाला है क्योंकि देश के दूसरे नंबर के इस फाइकस गार्डन में 121 फाइकस प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन अनुसंधान केंद्र का उद्देश्य विलुप्त हो रही प्रजातियों को भी संरक्षित करना है।

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: सक्रिय हुआ मानसून, आज भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *