देहरादून- नौकरी की दौड़ में पुरुष प्रथम,आयोग की भर्तियों में 40% ही महिलाएं

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाएं अभी भी पीछे हैं। लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती की। इनमें शामिल कुल अभ्यर्थियों में 40 प्रतिशत ही महिलाएं हैं, जबकि पुरुष 60 प्रतिशत।

विधानसभा पटल पर रखी गई लोक सेवा आयोग की अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट के अनुसार 2025 में तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, राज्य निर्वाचन विभाग, उत्तराखंड सचिवालय, राजकीय पॉलीटेक्निक, वन, राजस्व समेत अन्य विभागों में खाली पदों पर भर्ती किया।

इन पदों के लिए आए कुल आवेदनों में 40 प्रतिशत महिलाओं के थे और 60 प्रतिशत पुरुषों के। इसके अलावा श्रेणियों के आधार पर 60 प्रतिशत आवेदन सामान्य वर्ग से जबकि 18 प्रतिशत एससी वर्ग से आए। वहीं, चयन में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।

22 वर्षों में 14335 पदों पर चयन
लोक सेवा आयोग ने 22 वर्षों  में विभिन्न विभागों के 15166 खाली पदों पर भर्ती की है। इन पदों के लिए 31.94 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद 14335 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। आयोग ने वर्ष 2024-25 में 31 विभागों में पदोन्नति के प्रकरणों का निपटारा किया। 452 पदों के सापेक्ष 341 पदों पर आयोग ने पदोन्नति की सिफारिश की है। जबकि 12 विभागों में 116 पदों पर डीपीसी के मामले लंबित हैं।

वर्ष 2024-25 में 2808 अभ्यर्थियों का चयन
आयोग ने वर्ष 2024-25 में विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर 2808 अभ्यर्थियों का चयन किया। इनमें अल्मोड़ा से 163, बागेश्वर से 68, चमोली से 145, चंपावत से 107, देहरादून से 362, हरिद्वार से 422, नैनीताल से 271, पौड़ी से 128, पिथौरागढ़ से 138, रुद्रप्रयाग से 102, टिहरी से 243, ऊधमसिंह नगर से 196, उत्तरकाशी से 341, अन्य राज्यों से 122 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
  • Related Posts

    चमोली: 2 दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद

    चमोली जिले में दो दिन से लापता पुलिसकर्मी का शव खाई में मिला है। शव कर्णप्रयाग से आगे नैनीसैण सड़क पर खाई में बरामद किया गया। पुलिसकर्मी कर्णप्रयाग ब्लॉक के…

    उत्तराखंड: आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, 10 में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक…