ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां

Spread the love

पौराणिक वीरभद्र मंदिर परिसर में उस वक्त कौतूहल मच गया, जब खोदाई के दौरान पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां सामने आईं। सुंदर नक्काशी भी दिखाई दे रही है, जिससे इनके पुराने मंदिर से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

शुक्रवार को मंदिर के पीछे मैदान में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बने छोटे मंदिर में इन दिनों चबूतरा निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन से मूर्तियों और नक्काशी वाले पत्थर निकल आए। पत्थरों पर बनी आकृतियां और कलाकारी देखकर स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं और इसे पुराने मंदिर के अवशेष मान रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले यहां प्राचीन मंदिर होने की चर्चा होती रही है और अब खोदाई में मिले पत्थर उस इतिहास की ओर इशारा कर रहे हैं। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद, दिनेश सिंह आदि ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से इन पत्थरों की जांच कराकर इनके ऐतिहासिक महत्व को स्पष्ट करने की मांग की है। लोगों का मानना है कि यदि यह अवशेष प्राचीन मंदिर से जुड़े हैं तो इनके संरक्षण की दिशा में उचित कदम उठाए जाने चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- उत्तराखंड में शिक्षक की हैवानियत: संगीत सिखाने के नाम पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, केस दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love