उधमसिंह नगर- मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग के तीन खोखों में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद पाया जा सका काबू

Spread the love

निवार सुबह साइकिल रिपेयरिंग की दो और एक फल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और ढाई  से तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।

महाराणा प्रताप चौक रतन सिनेमा रोड पर स्थित साइकिल की दो दुकानों व एक फल की दुकान में आग लग गई। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। महाराणा प्रताप चौक के पास आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल मरम्मत की दो दुकानें हैं।

सुबह लगभग 6.20 बजे वहां पर खड़े राजीव अरोरा बच्चू ने दुकान में से चिंगारी निकलते देखी, जिसकी सूचना उन्हें तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में दो फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक दुकान के अंदर आग तीव्रता से जल रही थी, लेकिन दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोला नहीं जा पा रहा था। आग की उठती लपटों के बीच फायर यूनिट ने फायर वाहन में लगे चैन पुली की सहायता से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर की आग बुझाई।

इस दौरान आग की चपेट में आकर तीन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से बचा लिया। आग से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।

और पढ़े  देहरादून- बड़ी कार्रवाई: 7 साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

उधर मेयर दीपक बाली व तहसीलदार पंकज चंदोला ने स्थलीय निरीक्षण किया। मेयरने निजी तौर पर पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही एसडीएम अभय प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता कर सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love