छह राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा, जानें कब होगा मतदान…

Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस सीटों में सबसे अहम सीट महाराष्ट्र  की बारामती सीट है। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में नौ अप्रैल को वोटिग होगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र को 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इन राज्यों में भी 4 मई को मतगणना होगी।

 

उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम 
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी। इन राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च 2026 को होगी और नाम वापसी 26 मार्च 2026 तक संभव है। इन चार राज्यों में मतदान 9 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा।

गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इन राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल 2026 को होगी तथा नाम वापसी 9 अप्रैल 2026 तक हो सकेगी। गुजरात और महाराष्ट्र में मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा। सभी उपचुनावों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

 

गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में उपचुनाव

• अधिसूचना: 16 मार्च
• नामांकन की अंतिम तिथि: 23 मार्च
• जांच: 24 मार्च
• नाम वापसी: 26 मार्च
• मतदान: 9 अप्रैल
• मतगणना- 4 मई

कर्नाटक: बगलकोट
गोवा: पोंडा (21)
नगालैंड: कोरिडांग-एसटी(28)
त्रिपुरा: धरमननगर(56)

गुजरात और महाराष्ट्र 

• अधिसूचना: 30 मार्च
• नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल
• जांच: 7 अप्रैल
• नाम वापसी: 9 अप्रैल
• मतदान: 23 अप्रैल
• मतगणना- 4 मई

और पढ़े  बंगाल- चुनाव के बाद हिंसा में 2 की मौत, कोलकाता के न्यू मार्केट में बुलडोजर से भीड़ ने की तोड़फोड़

महाराष्ट्र: राहुरी (232), बारामती (201)
गुजरात : उमरेठ (111)


Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love