देहरादून- महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन

Spread the love

 

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए खास कीर्तन-नवरात्र प्लान तैयार किया है। संगठन ने महिला मोर्चा को इस प्लान को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

 

अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजर युवाओं के अलावा महिला मतदाताओं पर भी है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो जनवरी में प्रदेश में 84,29,459 मतदाताओं में से 40,64,488 महिला मतदाता हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत तक पहुंचने में अहम किरदार अदा किया था। लिहाजा, संगठन ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी महिला मतदाताओं पर मजबूत पकड़ बनाने पर जोर लगाया है।

इसके लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि मंडल स्तर तक होने वाली कीर्तन मंडल में मोर्चा शामिल होगा। महिलाओं के बीच कीर्तन का आनंद लेने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां और सेवाएं पहुंचाएगी। इसी प्रकार, नवरात्र के हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उधर, हरियाली तीज को भी भाजपा, महिलाओं के साथ मिलकर मनाएगी। यह कार्यक्रम भी मंडल स्तर तक होंगे।

बजट में भी सरकार ने रखा है खास ध्यान

इस बार विधानसभा में जो बजट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पेश किया, उसमें भी महिलाओं की योजनाओं से संबंधित जेंडर बजट बढ़ाया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में धामी सरकार ने जेंडर बजट में 2423 करोड़ की बढ़ोतरी करते हुए 16,961.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इस साल इसमें 2730 करोड़ की और बढ़ोतरी करते हुए 19,692.02 करोड़ का प्रावधान कर दिया गया है। इस बजट में न केवल महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा गया बल्कि उनके विकास, पोषण का भी खास ख्याल रखा गया है।

 

और पढ़े  देहरादून- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज CBI के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला मोर्चा को त्योहारों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा पदाधिकारी उसी हिसाब से मंडल स्तर तक इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मकसद है कि सरकार ने जितने कल्याण के काम किए हैं, वह सही तरीके से महिलाओं तक पहुंचें। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love